धन लाभ का संकेत देने वाले सपने/dhan Labh ka sanket Dene Wale Sapne

धन लाभ का संकेत देने वाले सपने/dhan Labh ka sanket Dene Wale Sapne

हम जो भी सपने देखते हैं उस पर हमारा कोई भी नियंत्रण नहीं होता है। स्वप्ने एक ऐसी क्रिया है जो हम हमारे अवचेतन अवस्था में देखते हैं। या सपने हमारे जीवन का ही एक हिस्सा है। सपने ही ऐसी क्रिया है जो हमें हमारे भविष्य और वर्तमान का इशारा देते हैं। इतना ही नहीं कई बार ऐसा भी होता है कि हम सपने में अपने भूतकाल को भी दोबारा से जी लेते हैं।

सपने ही एक ऐसी क्रिया है जो हमारे साथ होने वाली अच्छी या अप्रिय घटना के बारे में हमें पहले से एक संकेत दे देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ चीजों का देखना बड़ा ही शुभ माना जाता है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमें धन लाभ (dhan Labh ka sanket Dene Wale Sapne) का इशारा देते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से सपने हैं जो देखने से हमें धन लाभ होने की संभावनाएं होती है।

धन लाभ का संकेत देने वाले सपने

सपने में हाथी दिखना (Sapne Mein hathi najar aana)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर हमें सपने में हाथी नजर आता है तो यह इस बात का इशारा है कि हमें बहुत सारा धन मिलने वाला है। सपने में सफेद हाथी नजर आना यह है कि जल्दी हमें कोई बहुत बड़ी सौभाग्य की प्राप्ति होने वाली है।

काला सांप दिखना (Sapne Mein Kala saamp najar aana)

वैसे तो अगर हम सपने में सांप को देखेंगे तो जरूर डर जाएंगे। लेकिन सपने में काले सांप को देखने को लेकर स्वप्न शास्त्र कहता है कि एक शुभ हो सपना है। अगर आप सपने में काले सांप को देखते हैं तो यही इस बात का इशारा है कि जल्दी आपको धन लाभ होने वाला है।

सपने में कमल का फूल दिखना (Sapne Mein kamal ka phool dekhna)

फल, फूल, पेड़ पौधे आदि बड़े ही शुभचिंतक होते हैं। सपने में अगर हम हरियाली देखते हैं तो यह बड़ा ही शुभ माना जाता है। अगर आप सपने में कमल का फूल देखते हैं तो यह इस बात का इशारा है कि आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। कमल का फूल माला सनी का सबसे प्रिय फूल है इसलिए ही आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। वही सपने में कमल का फूल देखना इस बात का इशारा है कि आपको जल्दी बहुत सारा पैसा मिलने वाला है। 

दांत का टूटना (Sapne Mein dant tutana)

अगर आप सपने में अपने दांत को टूटता हुआ देखते हैं तो यह भी शुभ सपना है। इस सपने का मतलब होता है कि आपको धन लाभ होने वाला है। वहीं अगर आप सपने में खुद को ब्रश करते हुए देखते हैं तो यह इस बात का इशारा है कि जल्दी आपको बहुत बड़ी मात्रा में धन मिलने वाला है।

स्वयं को दूध पीते देखना (Sapne Mein khud Ko dudh Peete hue dekhna)

अगर आप सपने में खुद को दूध पीते हुए देखते हैं तो यह भी एक सपना है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि जब भी आप सपने में खुद को दूध पीते हुए देखे तो या इस बात का इशारा होता है कि आपके नौकरी या व्यापार में तरक्की होने वाली है। अगर आप एक कारोबारी व्यक्ति हैं और आप सपने में खुद को दूध पीते हुए देखते हैं तो यह आपके कारोबार के बढ़ने का इशारा देता है। वहीं अगर आप सामान्य व्यक्ति है और सपने में खुद को दूध पीते हुए देखते हैं तो भी यह आपके धन लाभ की बढ़ोतरी का इशारा देता है।

(डिसक्लेमर- इस आर्टिकल में लिखी में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी हम नहीं ले रहे है। विभिन्न ज्योतिषियों/माध्यमों/धर्मग्रंथों/पंचांग/मान्यताओं/ प्रवचनों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज आपको सूचना पहुंचाना ही है, इसके जातक इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी कदम की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)


दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने