आम की तासीर गर्म होती या ठंडी, aam ki tasir

आम की तासीर गर्म होती या ठंडी?


इन दिनों आम का सीजन चल रहा है। छोटे से लेकर बड़े सभी बच्चों को आम ख़ाना बहुत ही पसंद होता है। याद रहे कि आम हमें जरा संभल कर ही खाना चाहिए। आम का अधिक सेवन करने से ये फोड़े, फुंसी और मुंहासे से चेहरे का हाल भी बिगाड़ सकते हैं। 


आम की तासीर गर्म होती या ठंडी?

 
आम की तासीर गर्म होती या ठंडी?


दोस्तों, आम की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए अधिक आम खाने से हमारे चेहरे पर फोड़े-फुंसी और दाने भी निकल आते हैं।


आम खाने के फायदे


स्वाद के साथ फायदों की भी खान है आम। जी हां, आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियों का मौसम आम के सेवन के बिना बिल्कुल अधूरा ही है। हम कोई भी फल खा ले लेकिन अगर आपको अगर हम नहीं खाते हैं तो हमारा गर्मियों का मौसम अधूरा सा ही रहता है।


गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हर कोई आम का इंतजार करने लगता है। आम एक ऐसा फल है जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। आम की कई किस्में बाजार में मिलती है जैसे कि दशहरी, हाफूस, केसर,तोतापुरी, और चौसा लंगड़ा आदि। इन किस्मों में से हाफूस और केसर की मांग अधिक रहती है। आम में भरपूर मात्रा में मिनरल्‍स, विटामिन्‍स, आयरन जैसे तत्‍व होते हैं जो हमारी इम्‍यूनिटी को भी बूस्‍ट रखते हैं। 


स्वाद के साथ ही आम खाने के कई फायदे भी हैं। आइए, जानते हैं आम खाने के फायदे- 




कैंसर से बचाव होता है


आम में एक्स एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो हमें कैंसर से बचाता है। 


 


आंखें भी रहती हैं चमकदार

आम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारी आंखों के लिए वरदान है। आम के सेवन से आंखों की रौशनी बनी रहती है। 


कोलेस्ट्रॉल नियमित रखने में मददगार होता है आम

आम में फाइबर और विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है। 



त्वचा के लिए भी लाभदायक

आम के गूदे का पैक बनाकर उसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है और साथ ही आम में मौजूद विटामिन सी संक्रमण के प्रभाव को भी कम कर देता है। 


पाचन क्रिया को ठीक रखने में सहायक


आम में कई सारे एंजाइम्स मौजूद होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। जिससे भोजन जल्दी पच जाता है। साथ ही आम में उपस्थित टरटैरिक एसिड, साइर्टिक एसिड हमारे शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को भी संतुलित बनाता है।



 मधुर और रसीला आम सभी की पहली पसंद होता है। लेकिन एक बात का ख्याल रहे कि आम के अधिक सेवन से हमें कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हमें आम का सेवन कब, कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए,



फोड़े, फुंसी और मुंहासे की समस्या-


दोस्तों गर्मियों में आपको हम बड़े ही चाव से खाते हैं लेकिन आम की तासीर गर्म होती है। आम के अधिक सेवन से हमारे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और हमारे चेहरे पर फोड़े, फुंसी और दाने निकल आते हैं। इसलिए हमें आम का सेवन बहुत संभलकर सीमित मात्रा में करना चाहिए।


दस्त की वजह


आम में फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा तो है लेकिन अधिक इस्तेमाल से हमें दस्त की समस्या भी हो सकती है।


डायबीटिक के मरीज आम से रहें दूर-

जिन लोगों को डायबीटीज की समस्या है उन्हें आम खाने से बचना चाहिए। आम में नेचुरल शुगर मौजूद होता है इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज अधिक आम आम खाएंगे तो उनका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।


बढ़ता है वजन भी


आम में कैलरी की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए आम का अत्याधिक सेवन करने से हमारा वजन भी बढ़ सकता है।


दोस्तों यह तो से आम खाने के फायदे और नुकसान। अब हम आपको बता रहे हैं कि आम हमें कब खाना चाहिए यानी कि आम खाने का सही समय कौन सा है।



 आम खाने का सही वक्त-



मुमकिन हो तो आम को सुबह के समय या फिर दोपहर के बाद ही खाए हैं। क्योंकि इस समय आम खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदाई होगा। अगर सुबह सवेरे हम आम खाते हैं तो हमें दिनभर एनर्जी का एहसास होगा। साथ ही दोस्तों हमें रात में आम खाने से बचना चाहिए क्योंकि रात के समय आम खाने से इसका हमारे डाइजेशन पर बुरा प्रभाव होता है।



दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने