सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने के फायदे | बासी मुंह पानी पीने के फायदे

सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने के फायदे 

शायद आप इस बात से बिल्कुल ही अंजान होंगे कि बिना ब्रश किए सुबह उठते ही पानी पीना कितना फायदेमंद है? ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट हमें यही सलाह देते हैं कि हमें हर रोज खुबह उठते ही खाली पेट पानी पीना चाहिए। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे कई प्रकार की शारीरिक परेशानी दूर हो जाती हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे  कि इन बातों के पीछे कितनी सच्चाई छूपी हुई है,

सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने के फायदे

यदि आप भी उन सभी लोगों में शामिल हैं, जो सुबह उठते ही बिना ब्रश किए पानी पीना पीते हैं, तो यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने और बीमार‍ियों से बचाने का सबसे बेहतरीन उपाय है।  हमें रोजाना ही बिना ब्रश किए ही पानी पीना चाहिए। ऐसा भी माना जाता है कि हर रोज हमें आठ से दस ग‍िलास पानी का सेवन करना चाह‍िए। इसके साथ ही अधिकतर लोग ऐसा भी मानते हैं कि सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। तो चलिए आज हम आपको इस बात की संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं कि क्या सचमुच ही बिना ब्रश के पानी पीना हमारी सेहत के लिए  फायदेमंद है।


डाइजेशन बेहतर होता है


यदि आप सुबह ब्रश करने से पहले बांसी मुंह पानी पिएंगे तो इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी। यानी आप जो भी खाएंगे वह बड़ी आसानी से हजम हो जाएगा।


सोते वक्त हमें क्यों लगती है प्यास


हम में से कई लोगों को रात में प्यास लगती है और वे हर रात ही  उठकर पानी पीते हैं। दरअसल, जब हम सो जाते हैं तो हमारा शरीर पानी का इस्तेमाल करता है, जिससे कभी-कभी हमें रात में भी बड़ी ही प्यास लगती है। इसलिए हमें सुबह उठकर पानी पी लेना चाहिए, ताकी हमारे शरीर में पानी की बिल्कुल ही कमी न हो।


जमा नहीं होंगे बैक्टीरिया 


सुबह उठकर पानी पीने में एक्सपर्ट की राय यह भी है कि यदि आप ब्रश करने से पहले पानी पिएंगे तो आपके मुंह में बैक्टीरिया जमा नहीं होगे और  आपका मुंह जर्म फ्री हो जाएगा‌।


रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है


 सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। अगर आपको बार बार शरदी हो जाती है तो आपको हर सुबह पानी का सेवन जरूर ही करन चाहिए। खाली पेट पानी पीने से आपकी त्वचा और बाल  को भी फायदा होता है और वे भी अच्छे रहते हैं।


हाई बीपी और शुगर में बहुत ही फायदेमंद


एक्सपर्ट के अनुसार हाई बीपी और हाई शुगर में भी बिना ब्रश किए पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,अगर आप सुबह ब्रश क‍िए ब‍िना पानी पीते हैं तो आप मोटापे की समस्‍या से भी बच सकते हैं। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने की आदत बना लेनी चाहिए। आपको यह आदत बहुत ही फायदा पहुंचा सकती है।

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने