घर पर ये बर्तन रखने से होगा बहुत बड़ा नुकसान

घर पर ये बर्तन रखने से होगा बहुत बड़ा नुकसान 



घर में सामान और खासकर किचन में बर्तन रखने से वह बहुत ही सुन्दर भरा-भरा दिखता है। हम में से सभी लोगों की अपने घरों में तरह-तरह की चीजों को रखने की तमन्ना होती है। घर में अलग अलग प्रकार का सामान होना एक आवश्यकता है क्योंकि बिना सामान के हम अपनी जरूरत पूरी नही कर सकते। हम में से हर एक व्यक्ति अपने घर में अपनी क्षमता के अनुसार सामान खरीदकर घर में रखता है और उनका इस्तेमाल भी करता है। वैसे कई बार हमारे घरों में कुछ सामन खराब होने के बावजूद भी हम उनका इस्तेमाल करते ही रहते है। लेकिन क्या आपको इस बारे में कुछ जानकारी है कि इस तरह का टूटा हुआ बर्तन या फिर अन्य कोई भी खराब सामान के इस्तेमाल का हमारे जिवन पर क्या असर होगा। अगर आप नहीं जानते तो हम आपको इस आर्टिकल में इस बात की जानकारी दे रहे कि अगर आप भी कोई ऐसा खराब या टूटा फूटा बर्तन इस्तेमाल कर रहे हैं तो ठहरिए और ऐसी चीजों का इस्तेमाल बंद किजिए क्योंकि यह टूटे बर्तन हमारी तरक्की पर ग्रहण लगा देते हैं। वास्तुशास्त्र के मुताबिक हमें घर में खराब बर्तनो को तथा टूटे-फूटे सामानों का न तो इस्तेमाल करना चाहिए और न इन्हें घर में कहीं पर रखना चाहिए। आज हम इस सम्बंध में आपको जानकारी दे रहे हैं जो बहुत ही उपयोगी हैं।


 कर्ज में वृद्धि होगी और दुर्भाग्य बढेगा


अगर आप अपने घर में इस तरह के कोई भी सामान तथा बर्तनों को देखें तो उसे फौरन ही बाहर कर दें। क्योंकि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि हमें टूटे हुए खराब बर्तनों को घर में भी नही रखना चाहिए। आप अपने घर से ऐसी सभी चीजों को फौरन ही फेंक दें वरना आपके कर्ज में वृद्धि होगी। साथ ही एक बात यह भी याद रहे कि खराब और टूटे बर्तनों में खाना खाने या पानी पीने से हमारा दुर्भाग्य भी बढ़ता है और इसके अलावा भी कर्ज बढता है।


टूटे हुए कप का इस्तेमाल


हम में से अक्सर लोग यह सोचते हैं कि कप तो थोड़ा ही तूटा है और उस का इस्तेमाल करते रहते हैं। मगर हम आपको बता दें कि टूटे हुए कप का भी हमें कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए की ऐसी चीजें इस्तेमाल करने से घर में व्याधि बढती है। घर में बेकार और टूटे फूटे कप, प्याले या फिर कांच का कैसा भी किंमती सामान क्यों न हो लेकिन अगर वह छूट गया है तो उसे घर से बाहर फैंक दें। को नही रखना चाहिए। 


टूटी हुई खाट और आईना


 टूटी हुई खाट का उपयोग करने से भी कर्ज में बढ़ोतरी होती है।


हमें हमारे घर में टूटा हुआ आइना भी नही लगाना चाहिए। अगर आइना थोड़ा सा भी टूट जाए तो उसे फौरन ही बाहर फेक देना चाहिए। क्योंकि टूटे हुए आइने में चेहरा देखने से भी व्यक्ति कर्जदार होता है। साथ ही समाज में सम्मान भी घटने लगता है।

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने